Poison Garden: दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन, जहां सांस लेना हो सकता है बेहद घातक, जानें इसका रहस्य
सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे जहरीले गार्डन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसके भीतर सांस लेने वाले कई लोग बेहोश हो जाते हैं. यही वजह है कि यहां लोगों को अकेले जाने की इजाजत नहीं दी जाती है. इंग्लैंड के इस जहरीले गार्डन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है.
Poison Garden Viral Pic: प्रकृति की हरियाली (Greenery) और हरे-भरे वृक्षों के बीच कुछ सुकून भरे लम्हों को बिताने के लिए लोग किसी न किसी गार्डन (Garden) का रुख करते हैं. हरे-भरे वृक्षों के बीच रहने का आनंद कुछ और ही होता है, लेकिन क्या कभी किसी गार्डन में सांस लेना किसी को बेहोश भी कर सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर दुनिया के सबसे जहरीले गार्डन (Poison Garden) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसके भीतर सांस लेने वाले कई लोग बेहोश हो जाते हैं. यही वजह है कि यहां लोगों को अकेले जाने की इजाजत नहीं दी जाती है. इंग्लैंड (England) के इस जहरीले गार्डन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है.
इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड काउंटी के अलनविक में स्थित पॉइजन गार्डन को दुनिया का सबसे जहरीला बगीचा माना जाता है, जिसमें 100 से ज्यादा तरह के खतरनाक पौधे हैं. इस गार्डन के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के विशाल गेट पर साफ तौर पर लिखा है कि विजिटर्स फूलों को न तोड़े और न सूंघें. गार्डन अधिकारियों के मुताबिक, यहां केवल निर्देशित पर्यटन करने की ही इजाजत है, क्योंकि इन घातक पौधों से निकली जहरीली गंध लोगों को बेहोश कर सकती है. यह भी पढ़ें: OMG! इस फल का एक टुकड़ा बन सकता है मौत का कारण, जानें दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ से जुड़ी दिलचस्प बातें
देखें तस्वीर-
The sun almost makes The Poison Garden a little less scary ☠️
Walk beyond the gates for your guided tour to learn not everything is as it seems in a quaint English Garden. Tours are included with Garden Entry, just ask our friendly guides! 🌱 pic.twitter.com/bD5fOKJVxH
— The Alnwick Garden (@AlnwickGarden) June 25, 2022
गौरतलब है कि पर्यटकों को अलावा पूरे विश्व से वनस्पतिशास्त्री जहरीले पौधों को देखने के लिए बगीचे में आते हैं. इस बगीचे में रिकिन यानी कैस्टर बीन प्लांट भी मौजूद है, जिसे दुनिया का सबसे जहरीला पौधा माना जाता है. इस प्लांट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. बहरहाल, जहरीले पौधों के कारण यहां पर सांस लेने पर कई लोग बेहोश हो जाते हैं, इसलिए पर्यटकों को इस गार्डन में अकेले जाने की इजाजत नहीं दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

