जब एक विशालकाय अजगर ने आदमी को जकड़ा, छुड़ाने में लोगों के छूटें पसीने- देखें VIDEO
अजगर और जहरीले सांप का नाम सुनकर अपने आप रोंगटे खड़े हो जाते हैं. क्योंकि सांप (Snake) की जहर और अजगर (Python) के पकड़ से बचना लगभग नामुमकिन होता है. सांप अपने शिकार को अपने दंश से मारता है और अजगर अपने शिकार की हड्डियों को जकड़कर उसे तोड़ देता है. उसके बाद उसे जिंदा ही निगल जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को अजगर ने जकड़ लिया. अजगर की चपेट में आने वाला शख्स छटपटा रहा है और उससे बचने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन उसके बाद अजगर ने उसे ऐसा पकड़ा है जिससे वो छुट नहीं पा रहा है. इस दौरान कई लोग उससे अजगर की पकड़ से आजाद कराने की कोशिश तो करते हैं लेकिन छुड़ा नहीं पाते हैं.

डरा देने वाला यह विडियो ट्विटर यूजर @_Shaikirshad ने शेयर किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा, एक विशालकाय अजगर ने एक शख्स के पैरों को जकड़ लिया है. वहीं, शख्स अपने आपको छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन उसके बाद भी वो अजगर की चंगुल से छुट नहीं रहा है. इस दौरान उसे देखकर कई लोग बचाने दौड़े लेकिन अजगर उस शख्स को छोड़ने को तैयार नहीं है. Viral Video: अपने बच्चे को बचाने के लिए जब तेंदुए से भिड़ गई मां, दो जानवरों की हवाई लड़ाई का दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल.
देखें VIDEO:-
In the video, the man can be seen trying to escape from the snake coiling around his legs as other people approach him to help. A scary video of a man struggling for his life as a giant snake coils itself around his legs #16December#wednesdaythought pic.twitter.com/0jV6V0NDdy
— shàík_ìrshád💝 (👑شیخ ارشاد👑) (@_Shaikirshad_) December 16, 2020
सोशल मीडिया पर 29 सकेंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक काले रंग का अजगर एक शख्स के पैरों पर लपेट रखा है. उसकी पकड़ में आया इंसान अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन फिर भी अजगर उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. गौरतलब कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब अजगर खाने की तलाश में इंसानी बस्तियों में आ जाता है. इस दौरान वो इंसान हो या जानवर किसी भी पर हमला करने से चुकता नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).