वायरल

निडर होकर शख्स ने नंगे हाथों से विशालकाय सांप को पकड़ा, Viral Video देख यूजर्स बोले- ‘यह बुरे सपने जैसा है’

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स निडर होकर नंगे हाथों से न सिर्फ विशालकाय सांप को पकड़ता है, बल्कि उसे हवा में भी लहराता है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश यूजर्स इसे बुरे सपने जैसा बता रहे हैं.

निडर होकर शख्स ने नंगे हाथों से विशालकाय सांप को पकड़ा, Viral Video देख यूजर्स बोले- ‘यह बुरे सपने जैसा है’
शख्स ने नंगे हाथों से सांप को पकड़ा (Photo Credits: Instagram)

Giant Snake Viral Video: सांपों (Snakes) से जहां अधिकांश लोग खौफ खाते हैं तो वहीं कई लोग सांपों के साथ आसानी बिल्कुल ऐसे पेश आते हैं, जैसे कि वो उनके दोस्त हों. एक तरफ जहां सांप को देखकर ही लोगों की डर के मारे सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ खेलने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स निडर होकर नंगे हाथों से न सिर्फ विशालकाय सांप (Giant Snake) को पकड़ता है, बल्कि उसे हवा में भी लहराता है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश यूजर्स इसे बुरे सपने जैसा बता रहे हैं.

इस वीडियो को जाने माने वन्यजीव प्रेमी निक द रैंगलर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने ऐसा किया, मेरा सबसे बुरा सपना. वहीं एक अन्य ने लिखा है- उसके पास स्टील की नसें होनी चाहिए, मैं उस चीज के करीब नहीं जाऊंगा. यह भी पढ़ें: बेखौफ होकर खतरनाक किंग कोबरा को पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

नंगे हाथों से शख्स ने विशालकाय सांप को पकड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को नंगे हाथों से एक विशाल पश्चिमी डायमंडबैक रैटलस्नेक को पकड़ते हुए देखा जा सकता है. शख्स निडर होकर रैटलस्नेक के पास जाता है, फिर उसकी पूंछ पकड़ता है और विषैले जीव को हवा में उठाता है. इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है और लोग इसे देखकर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. ज्यादातर लोगों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं लग रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).