वायरल

बेखौफ होकर खतरनाक किंग कोबरा को पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा सांप को बेखौफ होकर पुचकारता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं.

बेखौफ होकर खतरनाक किंग कोबरा को पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
किंग कोबरा (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: जंगल में रहने वाले खूंखार शिकारी जानवरों के साथ-साथ लोग सांप (Snake) का नाम सुनते ही खौफजदा हो जाते हैं. ऐसे अधिकांश लोग हैं जो सांप का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं, ऐसे में सांपों (Snakes) का सामना कर पाना तो बहुत दूर की बात है, जबकि कई ऐसे लोग भी हैं जो सांपों के साथ बिल्कुल ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे कि वो उनके पालतू हों. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को बेखौफ होकर पुचकारता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं और लोगों का यही कहना है कि लगता है इस शख्स की यमराज से दोस्ती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @a2z_venkat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- 'पावर ऑफ 90.' इस वीडियो को लोग न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- यमराज से दोस्ती है भाई की. दूसरे यूजर ने लिखा है- सांप भी बोल रहा होगा कि उसे डर लग रहा है, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- आतंक का दूसरा नाम देसी दारू. यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब पी रहे शख्स के पास फन फैलाकर बैठा था सांप, डरने की बजाय व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

किंग कोबरा के साथ खेलता शख्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaki Venkatesh (@a2z_venkat)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना डरे खतरनाक किंग कोबरा सांप को अपने हाथों से उठाता है. शख्स नागराज को उठाकर उसे न सिर्फ प्यार से पुचकारता है, बल्कि वो उसके साथ खेलने भी लगता है. शख्स को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि वो नशे की हालत में है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो आंध्र प्रदेश के किसी स्थान का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).