Viral Video: शराब पी रहे शख्स के पास फन फैलाकर बैठा था सांप, डरने की बजाय व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
शराब पीने के बाद लोगों में हिम्मत आ जाती है और वह किसी से भी नहीं डरते, इसके कई उदाहरण हमनें देखें है. एक बार फिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद आप कहेंगे की शराब पीनेवालों के बारें में ये बात सच है.
Viral Video: शराब पीने के बाद लोगों में हिम्मत आ जाती है और वह किसी से भी नहीं डरते, इसके कई उदाहरण हमनें देखें है. एक बार फिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद आप कहेंगे की शराब पीने वालों के बारें में ये बात सच है. इस वीडियो में आप देख सकते है की शराब की दुकान के बाहर एक शराब पीने वाला व्यक्ति फिर से शराब की बोतल अपने पास में रखता है और उसको पीने की तैयारी कर रहा होता है.
इस दौरान उसे नहीं पता होता की, उसके पास में फन फैलाकर एक जहरीला सांप बैठा हुआ है. जैसे ही ये व्यक्ति उस सांप को देखता है, सांप से डरने की बजाय , ये उसे प्यार से पुचकारता है और उसे हाथ लगाकर सहलाता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और जमकर कमेंट कर रहे है. ये भी पढ़े :VIDEO: नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, नागराज ने डसा तो अस्पताल में हुआ भर्ती
शराबी ने सांप को प्यार से सहलाया
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर a2z_venkat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसको अब तक 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर लोग जी भरकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा ,' पॉवर ऑफ़ देसी, दुसरे ने लिखा ,' सांप शराब देने की राह देख रहा है, तीसरे ने लिखा,' आतंक का दूसरा नाम देसी शराब.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

