VVS Laxman ने ट्विटर पर शेयर की सोलर पैनल से भुट्टे पकाने वाली बुजुर्ग महिला की तस्वीर, वायरल हो रहा ये पोस्ट

वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो बेंगलुरु से जुड़ी है. दरअसल, लक्ष्मण ने 75 साल की बुजुर्ग महिला सेल्वमा की तस्वीर शेयर की. जिसके बारे में शायद ही आपने कभी देखा या सुना हो.उनके मशहूर होने की वजह उनका अलग तरीके से भुट्टा बेचना है. ये महिला बेंगलुरु की सड़कों पर हाईटेक तरीके से भुट्टे सेंकने का काम कर रही है.

solar power fan (Photo credits: ANI)

मुंबई: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से दूर नहीं हैं. वीवीएस लक्ष्मण भले ही मैदान में नहीं उतरते पर बैकस्टेज कॉमेंट्री करते हैं. वीवीएस लक्ष्मण सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पंसद आते हैं.

वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो बेंगलुरु से जुड़ी है. दरअसल, लक्ष्मण ने 75 साल की बुजुर्ग महिला सेल्वमा की तस्वीर शेयर की. जिसके बारे में शायद ही आपने कभी देखा या सुना हो.उनके मशहूर होने की वजह उनका अलग तरीके से भुट्टा बेचना है. ये महिला बेंगलुरु की सड़कों पर हाईटेक तरीके से भुट्टे सेंकने का काम कर रही है.

75 वर्षीय सेल्वमा सोलर पावर फैन की मदद से भुट्टे सेंकती हैं. ये सिर्फ भुट्टे सेंकने के काम में नहीं आ रहा है, बल्कि इस मदद से वो फैन चलाने के अलावा एलईडी भी जलाती हैं. इनके इसी तरीके ने वीवीएस लक्ष्‍मण को भी अपना कायल बना दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार एक नेक काम के लिए अपनाया जा रहा है. इसे देखना वाकई सुखद है. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर इस तरह के लोगों की कहानी साझा की है. इससे पहले, भी वो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के बारे में बता चुके हैं.

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लक्ष्मण इस आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम के मेंटर का रोल निभा रहे हैं. लक्ष्मण लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं. उनकी मौजूदगी में ही टीम 2016 में खिताब जीतने के बाद से लगातार प्लेऑफ में जगह बना रही है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 साल बाद फिर से खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच 11 अप्रैल को चेन्नई में केकेआर के खिलाफ खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड