Viral Video: जुताई करते समय अचानक धान के खेत में जा पहुंचा बाघ, राजसी अंदाज में सैर करता आया नजर
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेतों में जुताई करते समय अचानक से एक बाघ धान के खेत में पहुंच जाता है और राजसी अंदाज में सैर करने लगता है.
This is Pilibhit, UP
A tiger roaming in the field & in the background farmer plowing the field.
Video shot by another farmer. pic.twitter.com/LXjOv1HVho
— Raj Lakhani (@captrajlakhani) July 12, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पीलीभीत जिले में स्थित धान के खेत में एक बाघ राजसी अंदाज में सैर कर रहा है. वहीं बाघ के पीछे एक किसान ट्रैक्टर से खेत की जुताई करता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि किसान और बाघ को एक-दूसरे की मौजूदगी की भनक नहीं लगी. आपको बता दें कि कुछ समय पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

