Viral Video: चीन के बच्चों ने दिखाया गजब का कारनामा, कोला की बोतल से रॉकेट बनाकर किया लॉन्च
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन के कुछ बच्चों ने स्कूल प्रोजेक्ट के नाम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे. दरअसल, इन बच्चों ने कोला की बोतल से न सिर्फ रॉकेट बना दिया, बल्कि उसे लॉन्च करके हर किसी को हैरत में भी डाल दिया.
Viral Video: चीन (China) दुनिया का एक ऐसा देश है, जो अपनी आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है. इस देश की टेक्नोलॉजी की दुनिया कायल है. इस देश में तकनीक के मामले में सिर्फ वैज्ञानिक या बड़ी उम्र के लोग ही आगे नहीं है, बल्कि बच्चे भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. यहां के बच्चे भी कम उम्र में बड़े-बड़े कारनामे करके लोगों को हैरान कर देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चीन (China) के कुछ बच्चों ने स्कूल प्रोजेक्ट के नाम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे. दरअसल, इन बच्चों ने कोला की बोतल से न सिर्फ रॉकेट (Rocket) बना दिया, बल्कि उसे लॉन्च करके हर किसी को हैरत में भी डाल दिया.
इस वीडियो को एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- सच में चीन के बच्चे कमाल कर गए हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इन बच्चों ने कमाल कर दिया है मैदान में... इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. यह भी पढ़ें: महिला ने प्रिंटिंग मशीन से बनाई रोटी, अपने दिमाग का किया ऐसा इस्तेमाल कि हर कोई हो गया हैरान (Watch Viral Video)
कोला की बोतल से चीन के बच्चों ने बनाया रॉकेट
वायरल हो रहे वीडियो में बच्चों को 2-स्टेज वाटर प्रेशर रॉकेट लॉन्च करते हुए देखा जा सकता है. सबसे पहले तो ये बच्चे कोला की बोतलों और घरेलू संसाधनों से एक रॉकेट तैयार करते हैं, फिर उसमें प्रेशर देने के बाद उसे बकायदा लॉन्च करते हुए उड़ाते भी हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों ने प्रोजेक्ट के तौर पर एक प्लास्टिक की बोतल से रॉकेट तैयार किया और इसे पानी व हवा के दबाव से उड़ाया गया. रॉकेट का ऊपरी हिस्सा अलग होकर ऊंचाई पर पहुंचता है और फिर पैराशूट के सहारे नीचे उतरता है. इस पूरे प्रोसेस के खत्म होने के बाद बच्चों के चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिलती है.