Viral Video: गुस्साई भैंस ने बीच सड़क पर मचाया आतंक, स्कूटी सवार को हवा उठाकर धड़ाम से पटका
वायरल हो रहे वीडियो में एक भैंस गुस्से में आकर बीच सड़क पर तांडव करने लगती है और उसी दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार को उठाकर जमीन पर धड़ाम से पटक देती है.
Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवर (Stray Animals) कई बार वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं. जाने-अनजाने में वो कभी खुद को तो कभी दूसरों को नुकसान पहुंचा देते हैं. आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर आवारा सांड (Bull) के हमलों से जुड़े कई वीडियो पहले भी देखे होंगे, लेकिन अब भैंस के हमले का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में एक भैंस (Buffalo) गुस्से में आकर बीच सड़क पर तांडव करने लगती है और उसी दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार को उठाकर जमीन पर धड़ाम से पटक देती है. भैंस के इस आतंक को देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Dharmeshspandey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- खड़ी भैंस ने दिन में दिखाए तारे... इस वीडियो में भैंस का गुस्सा देखते ही बनता है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं. यह भी पढ़ें: स्कूटी पर बैठी लड़कियों को देख सनका सांड का माथा, पीछे से आकर किया जबरदस्त हमला और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
खड़ी भैंस ने दिखाए दिन में तारे!#Viral pic.twitter.com/sn7Hu8nFUz
— Dharmesh Pandey (@Dharmeshspandey) February 24, 2024
वीडियो के शुरुआत में एक भैंस बीच सड़क पर दिखाई देती है, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई है. भैंस को देखकर ऐसा लगता है, जैसे ये किसी की पालतू है और कहीं से आकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई है. उसी दौरान भैंस के बगल से एक स्कूटी सवार गुजरता है, जो उसके गुस्से का शिकार हो जाता है. गुस्साई भैंस स्कूटी सवार को उठाती है और एक झटके में उसे जमीन पर पटक देती है. आसपास मौजूद लोग उसके गुस्से को देख उसके करीब जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

