स्कूटी पर बैठी लड़कियों को देख सनका सांड का माथा, पीछे से आकर किया जबरदस्त हमला और फिर... (Watch Viral Video)
सांड का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर बैठी लड़कियों को देख सांड का माथा कुछ इस तरह से सनक जाता है कि वो पीछे से जाकर उन पर न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि उन्हें स्कूटी समेत उछालकर जमीन पर पटक देता है.
Bull Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड (Bull) को कब किस बात पर गुस्सा आ जाए, यह कहा नहीं जा सकता है. कई बार सांड सड़क पर चलते-चलते अचानक इतने गुस्से में आ जाते हैं कि वो पास से गुजरने वाले लोगों को अपना निशाना बनाकर उन पर हमला करने लगते हैं. सांडों के हमलों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कभी सांड किसी बुजुर्ग, कभी किसी महिला तो कभी किसी वाहन सवार को अपना निशाना बनाते दिख चुके हैं. इसी कड़ी में सांड का एक और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी (Scooty) पर बैठी लड़कियों को देख सांड का माथा कुछ इस तरह से सनक जाता है कि वो पीछे से जाकर उन पर न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि उन्हें स्कूटी समेत उछालकर जमीन पर पटक देता है.
सांड स्कूटी पर सवार दोनों लड़कियों का ऐसा हाल करता है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर challenger_raju_73 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गुस्सैल सांड ने मचाया आतंक, सींग से ऑटो को उठाकर पटकने का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड सड़क पर टहल रहा है, अचानक उसकी नजर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर बैठी दो लड़कियों पर पड़ती है. स्कूटी पर बैठी लड़कियों को देख सांड का माथा सनक जाता है और वो पीछे से जाकर उन पर हमला कर देता है. वो इतनी बुरी तरह से उन पर हमला करता है कि स्कूटी पलट जाती है और लड़कियां धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती हैं. लड़कियों पर अपना गुस्सा उतारने के बाद सांड वहां से चलता बनता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

