Viral Video: गुस्सैल सांड ने मचाया आतंक, सींग से ऑटो को उठाकर पटकने का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर भी सांडों के अटैक के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक गुस्सैल सांड के आंतक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांड ऑटो रिक्शा को अपनी सींग से उठाकर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देख यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
Viral Video: आवारा जानवरों को अक्सर सड़क पर खुलेआम घूमते हुए देखा जाता है, लेकिन कई बार इन आवारा पशुओं को गुस्सा आ जाता है तो वो राह चलते लोगों पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं. खासकर अगर बात सांड (Bull) की करें तो जब सांड को गुस्सा (Angry Bull) आता है तो वो सड़क पर आने जाने वालों के लिए घातक साबित होता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी सांडों के अटैक (Bull Attack) के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक गुस्सैल सांड के आंतक का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांड ऑटो रिक्शा को अपनी सींग से उठाकर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देख यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने सड़क पर चलने के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है. यह भी पढ़ें: सांड की सींग पर आग लगाकर स्टंट कराने की शख्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, Viral Video देख कांप जाएगी रूह
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड गुस्से में यहां वहां भागता है, फिर वो अपनी ताकत दिखाते हुए आतंक मचाने लगता है. गुस्से से आग बबूला सांड सड़क पर सामने से आ रहे ऑटो को अपनी सींग से हमला करते हुए एक झटके में हवा में उठाकर पटक देता है. ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए सांड को देखकर लोग बेहद हैरान हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

