वायरल

सांड की सींग पर आग लगाकर स्टंट कराने की शख्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, Viral Video देख कांप जाएगी रूह

एक सांड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांड की सींग में आग लगाकर स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन सांड को गुस्सा आ जाता है और तेजी से दौड़ते हुए शख्स पर ही हमला कर देता है. वो शख्स को अपनी सींग से उठाकर सीढ़ियों पर ले जाता है और फिर बेरहमी से नीचे पटक देता है.

सांड की सींग पर आग लगाकर स्टंट कराने की शख्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, Viral Video देख कांप जाएगी रूह
सांड की सींग में आग लगाकर स्टंट (Photo Credits: Twitter)

Bull Viral Video: सांड (Bull) इतने खतरनाक होते हैं कि अगर उन्हें जरा सा छेड़ भी दो तो गुस्से में आकर छेड़ने वालों की खटिया खड़ी कर देते हैं. कई बार गुस्से में आकर सांड बेवजह भी लोगों पर हमला कर देते हैं. इसी कडी में एक सांड का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांड की सींग में आग लगाकर स्टंट (Stunt) करने की कोशिश करता है. इस हैरतअंगेज स्टंट को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी है. सांड की सींग में आग लगाकर शख्स उससे सीढ़ियों वाला स्टंट कराने की कोशिश करता है, लेकिन तभी सांड को गुस्सा आ जाता है और तेजी से दौड़ते हुए वो शख्स पर ही हमला कर देता है. वो शख्स को अपनी सींग से उठाकर सीढ़ियों पर ले जाता है और फिर बेरहमी से नीचे पटक देता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).