क्या सचमुच रानू मंडल ने अयोध्या में विवादित भूमि पर चर्च के लिए मांगी जगह? लोगों के निशाने पर है सिंगर
पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से रानू मंडल का गीत ‘‘एक प्यार का नगमा है’’ जैसे ही सामने आया वो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लग गया. जिसके बाद से ही स्टार बन गई.
इंटरनेट के जरिए रातोंरात स्टार बनी रानू मंडल (Ranu Mondal) के तारें पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं लग रहे हैं. इसलिए वो किसी ना किसी कारण विवाद में बनी हुई है. पहले फैंस के साथ बदतमीजी को लेकर फिर मीडिया के सामने नखरे दिखाने के चलते रानू मंडल पहले लोगों के निशाने पर आ चुकी है. लेकिन अब वायरल हो रही एक पोस्ट के चलते रानू मंडल को लोग फिर आड़े हाथ ले रहे हैं. दरअसल इस वायरल पोस्ट के मुताबिक अयोध्या भूमि विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर आए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद रानू मंडल ने इस जगह चर्च (Church) बनाने की भी मांग की है. जिसके कारण अब लोग रानू मंडल को ट्रोल कर रहे हैं.
लेकिन आपको बता दे कि रानू मंडल को लेकर वायरल हो रही ये पोस्ट सरासर गलत है. दरअसल सटायर करने वाली एक वेबसाइट ने रानू मंडल को लेकर फिक्शनल स्टोरी पोस्ट की. जिसे सच मानकर लोग इस सिंगर को अब निशाना बना रहे हैं. बीजेपी के एक्टिव मेंबर अनुज बाजपाई ने रानू के लिए लिखा कि 'रानू मंडल ने अयोध्या मे चर्च के लिए जगह मांगी. आपको नहीं लगता ये स्टेशन पर भीख मांगती ही ठीक थी..?? ये तो सिर पर बैठ गई....!'
रानू मंडल ने अयोध्या मे चर्च के लिए जगह मांगी..🙄
आपको नहीं लगता ये स्टेशन पर भीख मांगती ही ठीक थी..?? ये तो सिर पर बैठ गई....!
— ANUJ BAJPAI (@Real_Anuj) November 12, 2019
तो वहीं सीमा नाम की यूजर ने भी असलियत जाने बिना रानू पर निशाना साधा.
Breaking News..😡😡
रानू मंडल ने #अयोध्या मे चर्च के लिए जगह मांगी..🙄 आपको नहीं लगता ये स्टेशन पर ही ठीक थी..?? ये तो सिर पर बैठ गई....!https://t.co/k5m9mIrMoC
— डा.सीमा (@seematri6) November 11, 2019
जबकि एक अन्य यूजर ने कहा रानू को मिशनरीज ने पहले ही क्यों नहीं ढूंढ लिया जब वो रेलवे स्टेशन पर थी.
Really disappointing. How come missionaries did not discover her while ahe was living on railway platform? https://t.co/YhsfBs1xsE
— MadhuPurnima Kishwar (@madhukishwar) November 12, 2019
इस फेक पोस्ट के कारण लोगों के निशाने पर आई रानू मंडल ने कही भी ऐसी बात नहीं कही और ना ही चर्च के लिए कोई जमीन मांगी है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राणाघाट रेलवे स्टेशन (Ranaghat Railway Station) से रानू मंडल का गीत ‘‘एक प्यार का नगमा है’’ जैसे ही सामने वो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लग गया. जिसके बाद बॉलीवुड के नामी म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी नई फिल्म ‘‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’’ में गाने का मौका दिया है. जिसके बाद रानू की किस्मत ही मानो बदल चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2019 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

