पुलिस ने ट्रेकर्स को किया रेस्क्यू (Photo: ANI)
उत्तराखंड के कोटी के जंगल में रास्ता भटक गए पांच ट्रेकर्स को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात बचा लिया. एसडीआरएफ की टीम ने देर रात सघन तलाशी अभियान के बाद ट्रेकर्स को बचाया. बचाए गए ट्रेकर्स को सहसपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
देखें वीडियो:
हमारी संकटमोचक SDRF
देहरादून भद्रराज मंदिर ट्रेक से लौटते समय 05 लोग रास्ता भटक जाने से फंस गए थे। SDRF टीम ने देर रात्रि घोरअंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया और जंगल से पांचों को सकुशल रेस्क्यू कर सुबह 4 बजे सहसपुर थाने लाया गया जहां उन्हे चाय-नाश्ता कराया गया।
टीम को बहुत शाबशी! pic.twitter.com/snfG1K3wCR
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) November 2, 2022













QuickLY