वायरल

सांप ने की चोरी! चप्पल मुंह में दबाकर भागते नागराज का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर चप्पल चोर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नागराज अपने मुंह में चप्पल दबाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं. अब सांप भला इस चप्पल का क्या करेगा, ये तो वही जानता है, लेकिन इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

सांप ने की चोरी! चप्पल मुंह में दबाकर भागते नागराज का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)
चप्पल चुराकर भागता सांप (Photo Credits: Twitter)

Snake Viral Video: ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोगों के घरों या रिहायशी इलाकों में सांप (Snake) देखने को मिल जाते हैं. सांपों (Snakes) के देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. वैसे तो आपने सांपों के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या किसी सांप को आपने चप्पल (Slippers) की चोरी करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर चप्पल चोर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नागराज अपने मुंह में चप्पल दबाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं. अब सांप भला इस चप्पल का क्या करेगा, ये तो वही जानता है, लेकिन इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कास्वां ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- मुझे आश्चर्य हो रहा है कि सांप उस चप्पल का क्या करेगा, उसके तो पैर भी नहीं हैं. करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 103k व्यूज मिल चुके हैं. इस प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसने तो सांपों की नाक ही कटवा दी, जबकि दूसरे यूजर ने इसे चप्पल चोर सांप बताया है. यह भी पढ़ें: Snake Video: घर की छत के अंदर जाकर छिपी थी खतरनाक नागिन, सर्प मित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू

चप्पल चोर सांप

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप अपने मुंह में एक चप्पल दबाकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है. पहले तो सांप ईंटों के बीच से निकलकर एक घर की ओर जाता है, तभी उसे एक चप्पल मिल जाती है, जिसे वो मुंह में दबाकर तेजी से भागने लगता है. इसके बाद थोड़ी दूर जाकर वो चप्पल लिए झाड़ियों में घुस जाता है और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).