देश

VIDEO: पुलिस चौकी में महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठे दारोगा का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

महिलाओं के सामने दारोगा अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा हुआ था. कथा में बैठी महिलाओं और लड़कियां को अपना मुंह घुमाकर बैठना पड़ा.

VIDEO: पुलिस चौकी में महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठे दारोगा का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में एक दारोगा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस चौकी के सामने भागवत कथा हो रही थी. जहां महिलाओं के सामने दारोगा अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा हुआ था. कथा में बैठी महिलाओं और लड़कियां को अपना मुंह घुमाकर बैठना पड़ा.

दारोगा उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र की कोल्हुआगाड़ा चौकी में तैनात हैं. दारोगा की इस हरकत से महिलाएं मुड़कर बैठ गईं, इसके बावजूद उसे शर्म नहीं आई और ह इसी तरह कुर्सी पर बैठे रहा. इस अमर्यादित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

वीडियो में दिखाई दे रहे दारोगा का नाम रामनिवास यादव है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सीओ बीघापुर को जांच करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर दारोगा ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी है.

दारोगा ने कहा कि चौकी में नहाने की व्यवस्था खुले में है. इसलिए मैं जब नहाने गया और बनियान-तौलिया धुली, उतने में ही लाइट चली गई. जब लाइट चली गई तो सोचा अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी. इसलिए मैं चौकी पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).