देश

Unnao Accident: उन्नाव में तेज बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, एक युवक की मौत और तीन घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला मार्ग पर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर गया. इस हादसे में दो मोटरसाइकिलें पेड़ की चपेट में आ गईं, जिससे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए.

Unnao Accident: उन्नाव में तेज बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, एक युवक की मौत और तीन घायल
उन्नाव हादसा (Photo Credits: X)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले (Unnao District) में तेज बारिश (Heavy Rain) के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला मार्ग (Sandila Road) पर सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर गया.

इस हादसे में सड़क से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें विशालकाय पेड़ (Colossal Tree) की चपेट में आ गईं. हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़ें: Chembur Tree Collapse: मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा, स्कूल बस पर गिरा भारी पेड़;11 वर्षीय छात्र की मौत, कई अन्य घायल (See Pics)

अस्पताल ले जाते समय युवक को घोषित किया मृत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा औरास थाने से महज 500 मीटर आगे संडीला मार्ग पर हुआ.  तेज बारिश के बीच सड़क किनारे का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए.

स्थानीय निवासियों और राहगीरों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने सुजीत (20) को मृत घोषित कर दिया.

उन्नाव में तेज बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़

गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में रिंकी की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू (KGMU) रेफर कर दिया है.

वहीं, विशाल नाम के एक अन्य घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

सड़क के बीचों-बीच विशाल पेड़ गिर जाने के कारण संडीला-औरास मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही.

घटना की सूचना मिलते ही औरास थाना पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची. कटर मशीन और क्रेन की मदद से सड़क से पेड़ की डालियों को हटाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2026 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).