Teen Boy Saves the Life of an Elderly Man: लड़के ने रेस्तरां में खाना खाते समय घुट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई, वीडियो वायरल
लड़के ने बुजुर्ग का दम घुटने से बचाया (Photo: Instagram)

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक किशोर लड़के को एक ऐसे व्यक्ति की मदद करते हुए दिखाया गया है, जिसका भोजन करते समय सदम घुटने लगता है. वायरल वीडियो में रेस्तरां के सिक्योरिटी फुटेज को दिखाया गया है, जिसमें उस क्षण को कैद किया गया है, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति का रेस्तरां में खाना खाते समय दम घुटने लगा था. उस व्यक्ति को 16 वर्षीय पाककला छात्र ने बचाया जो दुकान में अपनी इंटर्नशिप कर रहा था. गुड न्यूज मूवमेंट ने इसे साझा करते हुए लिखा, "छात्र तुरंत ग्राहक के पास गया और सबसे पहले उसकी पीठ पर थपथापाया. यह महसूस करते हुए कि हस्तक्षेप अपर्याप्त था, उसने हेमलिच टेक्निक लागू की, जो उसने हाल ही में सोशल मीडिया से सीखा था." यह भी पढ़ें: Twin Sister Saves Choking Brother: जुड़वा बहन ने भाई के गले में फंसे चीज़ के टुकड़े को ऐसे निकाला बाहर, समय रहते बचाई जान

देखें वीडियो: