साउथ अफ्रीका: सफारी पार्क में काम करने वाली 21 साल की लड़की पर शेरो के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

बता दें कि स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शेर के झुंड ने उस वक्त Swans van Wyke हमला जब वो पिंजरे के भीतर रोज की तरह काम करने गई थी. लेकिन जब Swans van Wyke शेर के करीब पहुंची तो उनके झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में Swans van Wyke बुरी तरह घायल हो गई. लेकिन उनके बीच से भागने में कामयाब हो गई. बाहर आने के बाद Swans van Wyke को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

शेर/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

यूं तो जंगल के राजा शेर की दहाड़ से हर इंसान डर जाता है. क्योंकि शेर की दहाड़ की आवाज सुनकर लोगों की जान सुख जाती है. शायद यही कारण है कि जंगल के राजा शेर को सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है. उसके बाद भी कई लोग जानवरों से दोस्ती करने और उनके बारे में जानने के शौकीन होते हैं. ऐसे लोग शेर जैसे जानवर के साथ खुले जंगलो में उनसे दोस्ती करते हैं उनपर रिसर्च भी करते हैं. जिससे जुड़े कई ऐसे एपिसोड (Discovery channel) पर प्रसारित भी हो चुके हैं. लेकिन कई बार ये शौक काफी महंगा भी साबित होता है. एक ऐसा ही खौफनाक मामला साउथ अफ्रीका में सामने आया है. जहां पर एक लड़की की जान शेरों के झुंड ने ले ली. साउथ अफ्रीका के सफारी पार्क में काम करने वाली 21 साल की (Swans van Wyke) की मौत उस वक्त हो गई जब उनके ऊपर शेरो के झुंड ने हमला कर दिया.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शेर के झुंड ने उस वक्त (Swans van Wyke) पर हमला जब वो पिंजरे के भीतर रोज की तरह काम करने गई थी. लेकिन जब वह शेर के करीब पहुंची तो उनके झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई. हालांकि उनके बीच से वह भागने में कामयाब रही. लेकिन उनके हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गई थी. जिसके बाद उसके परिवार के लोगो ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां पर उसका इलाज भी शुरू हुआ. लेकिन ज्यादा जख्मी होने से अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: विशालकाय पालतू जोंक ने चूसा शख्स के हाथ से खून, डरावना वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि ठीक इसी तरह से पिछले साल 5 मार्च 2019 को एक मामल यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक के एक गांव से  सामने आया था. जहां पर शेर ने अपने ही मालिक माइकल पर उस वक्त हमला कर दिया. जब वह रोज की तरह पिंजरे के भीतर रखे शेर और शेरनी को खाना देने के लिए गए था. जहां पर दोनों जानवरों ने मिलकर माइकल पर हमला कर दिया. दूसरे दिन पिंजरे से उसका शव बरामद किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड