सोशल मीडिया पोस्ट का दावा, उत्तर प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय से लापता कश्मीरी छात्र ने ज्वाइन की आतंकवादी संगठन
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की तथाकथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक निजी विश्वविद्यालय से लापता हो गया था और दावा किया गया कि वह घाटी में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है.
नोएडा: सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की तथाकथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक निजी विश्वविद्यालय से लापता हो गया था और दावा किया गया कि वह घाटी में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है. श्रीनगर निवासी अहतेशाम बिलाल सोफी (17) ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था.
वह 28 अक्टूबर को लापता हो गया था. उसने विश्वविद्यालय से दिल्ली जाने की अनुमति ली थी.
अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के साथ-साथ श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन में भी उसके लापता होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सोफी काले कपड़ों में दिख रहा है और उनमें दावा किया गया कि वह आईएसआईएस के विचार से प्रभावित आतंकी समूह आईएसजेके में शामिल हो गया है.
संबंधित खबरें
Fact Check: क्या BSNL ने पूरे भारत में लॉन्च किए 5G सिम कार्ड? जानें वायरल वीडियो का सच
Viral MMS Video: एक्टर Gil Cuerva ने स्कैंडल पर जारी किया बयान, कहा- बिना सहमति के गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड किया गया वीडियो
सूरत पुलिस की सतर्कता: ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, लोगों को जागरूक करने के लिए जारी किया 'डेमो वीडियो'
Fact Check: क्या पेट्रोल 500 रुपये तक पहुंच रहा है? भारत में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की वायरल अफवाहों का सच
\