संसदीय बहस के दौरान Porn देखते पकड़े गए सर्बियाई सांसद Zvonimir Stevic, वीडियो वायरल होने के बाद दिया इस्तीफा
सर्बियाई सांसद ज्वोनिमिर स्टीविक (Photo Credits: Twitter)

एक विचित्र घटना में, सर्बियाई सांसद (Serbian MP) ज़्वोनिमिर स्टीविक (Zvonimir Stevic) को संसद सत्र के दौरान पोर्न देखते हुए पाया गया, जिसका वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. बताया जा रहा है कोसोवो (Kosovo) विरोधी अंधराष्ट्रवादी ज़्वोनिमिर स्टीविक को कथित तौर पर कोसोवो पर सर्बियाई संसद सत्र के दौरान पोर्न (Porn) देखते हुए पकड़ा गया था. रिपोर्टों के अनुसार, ज़्वोनिमिर स्टीविक सर्बियाई संसद की ‘कोसोवो के लिए समिति’ के अध्यक्ष थे और सत्र के दौरान वो पोर्न देक रहे थे. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल फुटेज में संसद में तनावपूर्ण बहस के दौरान स्टेविक को अपने फोन पर अश्लील सामग्री देखते हुए दिखाया गया है.

देखें वीडियो-