वायरल

Rihanna ने शेयर की टॉपलेस फोटो, गले में भगवान गणेश का लॉकेट देख भड़के इंडियन यूजर्स

रिहाना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं जबकि गले में उन्होंने भगवान गणेश का लॉकेट पहन रखा है. इस फोटो के चलते वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं. हर तरफ उनकी आलोचना की जा रही हैं.

Rihanna ने शेयर की टॉपलेस फोटो, गले में भगवान गणेश का लॉकेट देख भड़के इंडियन यूजर्स
रिहाना (Image Credit: Twitter)

इंटरनेशनल स्टार रिहाना (Rihanna) आए दिन खबरों में रहती हैं. कभी अपने गाने से तो कभी अपने बयानों से रिहाना हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में इंडिया में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भी रिहाना ने ट्वीट किया था. जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था. ऐसे में अब रिहाना ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद इंडियन यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया है. दरअसल रिहाना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं जबकि गले में उन्होंने भगवान गणेश का लॉकेट पहन रखा है. इस फोटो के चलते वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं. हर तरफ उनकी आलोचना की जा रही हैं.

रिहाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टॉपलेस फोटो शेयर की है. जिसमें वो लौन्जरी ब्रांड को प्रमोट करती दिखाई दे रही हैं. रिहाना की इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं और वो रिहाना को खरी खोटी सुना रहे हैं. आप भी देखिए कैसे यूजर्स रुबीना को लताड़ रहे हैं.

नाराज यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा 

वैसे रिहाना पहली बार इस तरह के विवादों में नहीं आई हैं. इससे पहले भी एक लौन्जरी शो में जब उन्होंने परफॉर्म किया था तब गाने में इस्लाम की हदीस थी. जिसे देखने के बाद लोग नाराज हो गए थे. जिसके बाद रिहाना ने माफी मांग ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).