VIDEO: 'राम-राम राधे-राधे', बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं भगवान के नाम, चमत्कार देख डॉक्टर भी हैरान
(Photo : X)

उत्तर प्रदेश: हरदोई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 8 साल की एक बच्ची के शरीर पर अपने आप राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं. जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं. हालांकि अभी तक किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों है. कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई ईश्वर का आर्शीवाद.

मामला हरदोई में माधोगंज ब्लॉक के गांव सहिजन का है. साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से ईश्वरीय नाम उभर रहे हैं. हिन्दी भाषा में उभर रहे ये नाम साफ तौर पर पढ़े जा सकते हैं. परिवार के लोगों ने पहले इसे नजरअंदाज किया, हालांकि बाद में बच्ची को लेकर वे अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए. परिजनों ने बताया कि बच्ची को देखने के बाद डॉक्टर भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं. बच्ची की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं.