Najafgarh Sabzi Mandi Viral Video: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में फलों और सब्जियों की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षद अमित खरकड़ी ने नजफगढ़ सब्जी मंडी में यह व्यवस्था शुरू कराई है. इसके तहत, दुकानदारों ने अपने नाम और फोन नंबर लिखवाए हैं, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके. पार्षद अमित खरकड़ी का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और सही सामान की पहचान के लिए उठाया गया है. उनका दावा है कि उन्हें कई बार शिकायतें मिली थी कि मंडी में मिलावटी सामान बेचा जा रहा है. अब इस व्यवस्था से यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई अजनबी या घुसपैठिया मंडी में न आ पाए.
दिल्ली के नजफगढ़ सब्जी मंडी का वीडियो वायरल
वीडियो दिल्ली के नजफगढ़ कि बताई जा रही है, जहाँ फलों कि दुकानों पर नेम प्लेट लगाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानना बस इतना है कि क्या ये करना सही है?
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) November 18, 2024












QuickLY