पैनलिस्ट ने बताई मुंबई, ढाका और सिंध के केले की लंबाई! पाकिस्तानी न्यूज एंकर अलवीना आगा हँसते-हँसते लोट-पोट (Watch Video)
पाकिस्तानी न्यूज चैनल (Photo Credits YouTube)

पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पैनलिस्ट जिनका नाम ख्वाजा नवीद (Khawaja Naveed) हैं. उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए केले की पैदावार बढ़ाने का उदाहरण दे रहे थे. उन्होंने न्यूज एंकर अलवीना आगा (Alveena Agha) से इशारों में केलों की लम्बाई के बारे में बताया. नवीद ने डिबेट के दौरान मुंबई के साथ ही ढाका और सिंध के केलों की लंबाई बताई. नवीद के इस उदाहरण के बाद पाकिस्तानी न्यूज एंकर अलवीना आगा अपनी हंसी रोक नहीं पाई और हस्ते- हसते लोट-पोट हो गई. जिसके कुछ समय बाद उन्होंने कहा कि आप अपनी बात को आगे मुकम्मल कीजिये.