मुंबई में एक ट्रैम्पोलिन घटना में एक किशोर का पैर कथित तौर पर फ्रैक्चर हो गया. यह घटना मलाड के इनफिनिटी मॉल में हुई थी, जब गेम ज़ोन में ट्रैम्पोलिन का स्प्रिंग टूटने से युवक को कथित तौर पर फ्रैक्चर हो गया था. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 13 सेकंड के वीडियो क्लिप में युवक को ट्रैम्पोलिन पर कूदते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, जैसे ही वह कूदता है उसका पैर मुड़ जाता है, जिसकी वजह से युवक का पैर टूट जाता है. इनफिनिटी मॉल के गेमिंग जोन के प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मुंबईतल्या मॉलमध्ये अपघात, गेमझोनच्या ट्रॅम्पोलिनची स्प्रिंग तुटल्याने तरुणाचा पाय तुटला pic.twitter.com/qxm7ZCXldg
— News18Lokmat (@News18lokmat) June 24, 2023













QuickLY