Mumbai: भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर में हुआ बेबी हम्बोल्ट पेंगुइन का जन्म (Watch Video)
बेबी हम्बोल्ट पेंगुइन (Photo Credits: Twitter)

भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर (Byculla's Veermata Jijabai Bhosale Udyan And Zoo) में दूसरे बेबी हम्बोल्ट पेंगुइन (Baby Humboldt Penguin) का जन्म बीते 19 अगस्त को हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंगुइन की जोड़ी डोनाल्ड (नर) और डेजी (मादा) ने एक ही अंडा दिया था, जिसमें से इस साल मई महीने में एक बेबी पेंगुइन का जन्म हुआ था, जिसे ओरियो नाम दिया गया है. इस बीच एक और जोड़े मोल्ट एंड फ्लिपर ने एक अंडा दिया था, जिसमें से एक चूजे का जन्म हुआ. इस बेबी पेंगुइन का नाम अभी तक नहीं रखा गया है. बेबी पेंगुइन कथित तौर पर पर्यावरण के अनुकूल हो रहे हैं. वर्तमान में चिड़ियाघर में तीन नर और चार मादा हम्बोल्ट पेंगुइन हैं.