Monkey Attack: यूपी के हापुड़ में बंदरों का उत्पात, स्कूटर चला रही मां और बच्चों पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़ में बंदरों का आतंक (Photo: X|@hindipatrakar)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बंदरों का आतंक देखने को मिला. 23 सितंबर को शाम करीब 4:20 बजे एक माँ और अपने दो बच्चों को स्कूटर पर बैठाकर कहीं जा रही थी. तभी अचानक बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बन्दों के हमले के कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया, देखा देखि में अन्य बंदरों ने भी पीछा करना शुरू कर दिया. मां और बच्चे पास के एक घर में जान बचाकर भागे और उनकी जान बच गई. यह भी पढ़ें: Hapur Accident: तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार की दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर, 3 लोग बुरी तरह घायल, हापुड़ का VIDEO आया सामने

यूपी के हापुड़ में बंदरों का उत्पात

हापुड़ में बंदरों ने माँ और बच्चों पर हमला किया