Money Heist Video: मनी हाइस्ट वाले अंदाज में शख्स ने मॉल के बाहर हवा में उड़ाए पैसे, लूटने के लिए मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
(Photo Credit : Twitter)

मनी हाइस्ट (Money Heist) बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज है. मनी हाइस्ट के कपड़े और मास्क पहनकर राजस्थान (Rajasthan) में एक शख्स के पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Money Heist Viral Video) हो रहा है.

3 अक्टूबर को जयपुर में एक मॉल के बाहर अज्ञात व्यक्ति लाल कपड़े पहनकर कार के उपर चढ़ गया और बैग में से पैसे निकाल कर लुटाने लगा. वीडियो में शख्स को पैसों को हवा में उछालते हुए देखा जा सकता है, जबकि पैदल यात्री पैसे इकट्ठा करने के लिए दौड़ रहे थे. इस घटना के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया.