बाइक की पिछली सीट पर खाट फिक्स कर सड़क पर निकला शख्स, इस जुगाड़ को देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाइक की पिछली सीट से खाट को फिक्स कर दिया है और सड़क पर निकल पड़ा है. इस नजारे को देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
Viral Video: हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए हर समस्या का कोई न कोई समाधान निकाल ही लेते हैं और अपने जुगाड़ (Jugaad) से हर किसी को हैरान कर देते हैं. अधिकांश लोग नई-नई तकनीक के साथ एक्सपेरिमेंट और जुगाड़ करने में काफी माहिर हैं. यही वजह है कि देश में हर चीज का सस्ता और सॉलिड जुगाड़ बहुत आसानी से मिल जाता है. देसी जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाइक की पिछली सीट से खाट को फिक्स कर दिया है और सड़क पर निकल पड़ा है. इस नजारे को देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
इस वीडियो को meme__staaar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- सोने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. दूसरे यूजर ने लिखा है, भाई ऑर्डर देना है, नंबर भेजिए'. तीसरे यूजर ने लिखा है- भाई मुझे बाइक की जगह सोफा लगवाना है, हो जाएगा क्या? यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: देसी खाट पर बैठकर पानी में मजे करता दिखा शख्स, आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़
बाइक की पिछली सीट पर शख्स ने फिक्स की बाइक
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स बाइक पर जा रहे हैं. उनमें से एक शख्स बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा शख्स खाट पर लेटा हुआ है. दरअसल, जुगाड़ तकनीक की मदद से शख्स ने बाइक की पिछली सीट पर खाट फिक्स कर ली है और उस पर मच्छरदानी भी लगा दी है. इस खाट पर लेटकर दूसरा शख्स मजे से फोन चलाकर राइड का मजा ले रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

