वायरल

ठाणे के कोरम मॉल में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, पार्किंग एरिया में था बैठा, देखें Video

मंगलवार की रात ठाणे के कोरम मॉल में एक तेंदुआ घुस आया था. ये मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था. सीसीटीवी फूटेज में मॉल में तेंदुए को टहलते हुए देख कर आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखना काफी हैरान कर देने वाली बात है...

ठाणे के कोरम मॉल में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, पार्किंग एरिया में था बैठा, देखें Video
तेंदुए को पकड़कर ले जाते वन अधिकारी, (Photo Credit: फाइल फोटो)

मंगलवार की रात ठाणे (Thane) के कोरम मॉल (Korum Mall) में एक तेंदुआ (leopard) घुस आया था. ये मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था. मॉल के सीसीटीवी फूटेज में तेंदुए को टहलते हुए देख कर आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखना काफी हैरान कर देने वाली बात है. कोरम मॉल के बाद तेंदुए को सत्कार होटल (Satkar Hotel) के पार्किंग एरिया में देखा गया.

रिहायशी इलाके में तेंदुए की खबर मिलते ही आस पास के लोग घबरा गए थे. सुरक्षाकर्मियों ने तेंदुए को देखते ही वन विभाग को जानकारी दी. उनकी एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर पार्किंग एरिया से उसे पकड़ लिया गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते और तेंदुए की हुई लड़ाई, जानें किसकी हुई जीत

आपको बता दें कोरम मॉल ठाणे के समता नगर में है. मॉल के पास ही रिहायशी इलाका और एक अस्पताल भी है. मंगलवार रात तेंदुआ मॉल में घुसा ये घटना सीसीटीवी के माध्यम से उजागर हुई. फिलहाल तेंदुए को पकड़ लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).