वायरल

Viral Video: कुत्ते और तेंदुए की हुई लड़ाई, जानें किसकी हुई जीत

जयपुर के झलाना सफारी पार्क का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक तेंदुआ अचानक झाड़ियों के बीच से निकलकर एक सोये हुए कुत्ते पर अचानक से हमला कर देता है.

Viral Video:  कुत्ते और तेंदुए की हुई लड़ाई, जानें किसकी हुई जीत
कुत्ते और तेंदुए का वायरल वीडियो (Photo Credit: File YouTube )

राजस्थान: जयपुर के झलाना सफारी पार्क का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक तेंदुआ अचानक झाड़ियों के बीच से निकलकर एक सोये हुए कुत्ते पर अचानक से हमला कर देता है. वहीं इस तेंदुए और कुत्ते की जंग में कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए. वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. कुत्ते ने भौक-भौक कर तेंदुए को भगा दिया. कुत्ते ने बड़ी ही समझदारी पूर्वक अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

इस वीडियो को देखने से लगता है कि किसी टूरिस्ट ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. Wilderness of India ने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है. हम आपको बता दें कि अब तक इस वीडियो को 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं कि कैसे कुत्ते ने तेंदुए को पछाड़ दिया? यह वीडियो करीब 3 मिनट का है, और वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

लगभग सभी लोग तेंदुए को सबसे खतरनाक जानवर मानते है. लोगों को लगता है शेर, तेंदुआ, चीता, बाघ जैसे जानवर बहुत खतरनाक होते हैं, और उनके एक हमले से किसी की जान जा सकती है. लेकिन इस वीडियो को अगर ध्यान से देखें तो इससे हमें सीख मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).