वायरल

वर्चुअल संसद सत्र के दौरान पेशाब करते कैमरे में कैद हुए कनाडाई राजनेता, Nudity घटना को लेकर घिर चुके हैं विवादों में

विलियम अमोस ने कहा कि यह घटना बुधवार को उस समय हुआ जब वह हाउस ऑफ कॉमन्स की कार्यवाही में वर्चुअल नॉन पब्लिक सेटिंग में भाग ले रहे थे. ट्विटर पर पोस्ट किए गए बयान में उन्होंने कहा कि पेशाब करने के दौरान उन्हें यह पता नहीं था कि वो कैमरे पर थे. उन्होंने कहा कि वो अपने इस कृत्य के लिए बेहद शर्मिंदा हैं.

वर्चुअल संसद सत्र के दौरान पेशाब करते कैमरे में कैद हुए कनाडाई राजनेता, Nudity घटना को लेकर घिर चुके हैं विवादों में
कनाडाई राजनेता विलियम अमोस (Photo Credits: Twitter)

एक वीडियो कॉल (Video Call) के दौरान नग्न (Nude) दिखाई देने की घटना के कुछ ही हफ्तों बाद, एक कनाडाई सांसद (Canadian MP) ने वर्चुअल संसदीय सेशन (Virtual Parliament Session) के दौरान कैमरे में पेशाब करते हुए पकड़े जाने के बाद माफी मांगी है. विलियम अमोस (William Amos) ने कहा कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब वह हाउस ऑफ कॉमन्स की कार्यवाही में वर्चुअल नॉन पब्लिक सेटिंग में भाग ले रहे थे. बता दें कि अमोस कनाडा की गवर्निंग लिबरल पार्टी के लिए पोंटियाक, क्यूबेक के लिए एक संघीय संसद सदस्य हैं. ट्विटर पर पोस्ट किए गए बयान में उन्होंने कहा कि पेशाब करने के दौरान उन्हें यह पता नहीं था कि वो कैमरे पर थे. उन्होंने कहा कि वो अपने इस कृत्य के लिए बेहद शर्मिंदा हैं.

अमोस ने कहा कि यह घटना आकस्मिक थी और यह जनता के लिए दृश्यमान नहीं था, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य था और मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं. बता दें कि कुछ ही हफ्तों में कैमरे के सामने इस राजनेता की यह दूसरी शर्मिंदगी है. 14 अप्रैल को उन्हें एक संसदीय वीडियो कॉल के दौरान बिना कपड़े के देखा गया था और इस कॉल का एक स्क्रीनशॉट व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित हुआ. हालांकि ब्लॉक क्यूबेकॉइस पार्टी (Bloc Québécois party) के साथी सांसद ने डेबेलेफ्लूइस (DeBellefeuille) ने उस समय अमोस को इस बारे में सचेत करने की कोशिश की थी. यह भी पढ़ें: Viral Video: ज़ूम कॉल के दौरान पत्नी ने की पति को किस करने की कोशिश, उसके बाद जो हुआ..देखें वीडियो

संसदीय अनुवाद के अनुसार, फ्रेंड में डेबेलेफ्लूइस ने कहा कि हमने प्रश्न अवधि के दौरान एक सदस्य को अनुचित तरीके से कपड़े पहने देखा, वह भी बिना कपड़ों के, जबकि विशेष रूप से पुरुष सदस्यों के लिए सूट और टाई पहनना अनिवार्य है. अमोस ने उस समय माफी मांगी और अप्रैल की घटना को वास्तव में एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती बताया था. नग्नता वाली घटना के महज कुछ हफ्ते बाद एक बार फिर से कनाडाई राजनेता को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है.

अमोस एक सांसद हैं जो कनाडा के नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री के संसदीय सचिव के रूप में भी काम करते हैं. अमोस ने कहा कि मैं संसदीय सचिव के रूप में अपनी भूमिका और समिति के अपने कर्तव्यों से अस्थायी रूप से अलग हो जाउंगा, ताकि मैं सहायता मांग सकूं. उन्होंने कहा कि वह एक सांसद के रूप में काम करना जारी रखेंगे. राजनेता पहले एक पर्यावरण वकील थे और पहली बार 2015 में पोंटियाक के लिए एक सांसद के रूप में चुने गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).