लड़ाई के वक्त भारतीय सेना लगाती है यह नारा, जिसे सुन दुश्मन कांप उठते हैं
भारतीय सेना कई मायनों में दुनिया की बड़ी-बड़ी सेनाओं को टक्कर देने का माद्दा रखती है
किसी भी देश को शक्तिशाली बनाने में उसकी सैन्य ताकत की अहम भूमिका होती है. भारतीय सेना की विशिष्ठता से हम सभी परिचित हैं. सेना के शौर्य और उनके पराक्रम पर हर हिन्दुस्तानी को नाज है. देश के लिए जान देना हो या दुश्मनों को घर में घुसकर मारना हो सेना कभी पीछे नहीं हटती. सेना के जवानों की ताकत और उनकी चपलता दोनों सराहनीय हैं. जवानों के रग-रग में देशभक्ति से भरी हैं.
भारतीय सेना कई मायनों में दुनिया की बड़ी-बड़ी सेनाओं को टक्कर देने का माद्दा रखती है. यही कारण है कि आज भारतीय सेना की ताकत का लोहा पूरा विश्व मानता है. बता दें कि भारतीय सेना सक्रिय सैनिक संख्या और रिजर्व सेना के लिहाज से दुनिया में दूसरे नंबर पर है. लेकिन क्या आप जानतें हैं भारतीय सेना दुश्मनों से दो-दो हाथ करने के लिए मैदान में उतरती हैं तो वह कौन से नारे लगाकर दुश्मन को ललकारती है.
राजपूताना रेजीमेंट: राजा रामचन्द्र की जय
मराठा रेजीमेंट: हर-हर महादेव' बोलो छात्रपति शिवजी महाराज की जय
जाट रेजीमेंट: बजरंग बली की जय जय बलवान जय भगवन
गोरखा रेजीमेंट: जय महा काली आयो गुरखाली और कायरता से मरना अच्छा
पंजाब रेजीमेंट: जो बोले सो निहाल सशरियाकल
डोगरा रेजीमेंट: ज्वाला माता की जय
गढ़वाल रेजिमेंट: बद्री विशाल की जय
कुमाऊ रेजीमेंट: कलिका माता की जय
मद्रास रेजीमेंट: वीर मद्रासी आदि कोल्लू आदि कोल्लू
महर रेजीमेंट: बोलो भारत माता की जय
पैराशूट रेजीमेंट: सर्वदा शक्तिशाली
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2018 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

