Rajasthan Road Accident Video: राजस्थान के सवाई माधोपुर में 5 मई को हुए रोड एक्सीडेंट का भयावह वीडियो सामने आया है. इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2 अन्य घायल हो गए थे. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हाईवे पर चल रहे ट्रक ने अचानक यू-टर्न लिया, जिससे पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर रेलिंग फांदकर वहां से भाग निकला. बता दें, पुलिस ने हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया था. पुलिस की टीम ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.
सवाई माधोपुर हादसे का CCTV VIDEO आया सामने
राजस्थान : 5 मई को हुए सवाई माधोपुर हादसे का वीडियो आया सामने, ट्रक चालक की एक लापरवाही से एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई थी मौत। #Sikar #Sawaimadhopur #Rajasthan #accident pic.twitter.com/P4dxETBOkD
— Punjab Kesari (@punjabkesari) May 8, 2024













QuickLY