Girl-Monkey Reel: लंगूर के सामने रील बना रही थी लड़की, हो गया बवाल, बालों का बुरा हुआ हाल
लंगूर के सामने रील बनाना पड़ा भारी (Photo: X|@syadvada169665)

आजकल जिसे देखो वो रील बना रहा है, बच्चा हो या बूढ़े सभी रील बना रहे हैं. रील के चक्कर में लोगों को ये भी होश नहीं होता कि उनके साथ कुछ भी हादसा हो सकता है. ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ. इंटरनेट पर एक लड़की का लंगूर के सामने रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छत पर वो बाल खोलकर रील बनान रही है और लंगूर को छेड़ रही है, जिसके बाद गुस्साए जानवर ने लड़की के खुले बाल उखाड़ लिए. वीडियो में लड़की को बंदर के चंगुल से अपने बाल निकालने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: आजादी के 78 साल बाद भी नहीं दिला पाए साफ पानी, मध्य प्रदेश के पतारा गांव में गंदा पानी पीने को लोग मजबूर, VIDEO आया सामने

लड़की के लंगूर ने खिंच लिए बाल