देश

FACT CHECK: वायुसेना अधिकारियों का फर्जी VIDEO वायरल, पाकिस्तानी हैंडल फैला रहे हैं दुष्प्रचार; PIB ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह युद्ध के दौरान लापता हुई भारतीय पायलट शिवांगी सिंह के घर गए थे.

FACT CHECK: वायुसेना अधिकारियों का फर्जी VIDEO वायरल, पाकिस्तानी हैंडल फैला रहे हैं दुष्प्रचार; PIB ने किया खुलासा
Photo- @PIBFactCheck/X

IAF Officers Fake Video Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (IAF Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह (Air Chief Marshal AP Singh) युद्ध के दौरान लापता हुई भारतीय पायलट शिवांगी सिंह (Pilot Shivangi Singh) के घर गए थे. यह वीडियो खास तौर पर कुछ पाकिस्तानी हैंडल्स (Pakistani Handles) द्वारा शेयर किया जा रहा है और इसके जरिए भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की तथ्य जांच से इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है. PIB के अनुसार, इस वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

सच्चाई यह है कि यह वीडियो एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का है, जब वे ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में शहीद हुए सार्जेंट सुरेंद्र कुमार के परिवार से मिलने गए थे.

ये भी पढें: Fact Check: 22 हजार लगाएं और हर महीने 10 लाख कमाएं? PIB ने बताया बड़ा फ्रॉड, फर्जी निकला VIDEO

पाकिस्तानी हैंडल से फैलाया जा रहा है झूठ

यहां है असली सच्चाई

शिवांगी सिंह IAF की एक सक्रिय अधिकारी हैं

पीआईबी ने साफ तौर पर कहा है कि शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की एक सक्रिय अधिकारी हैं और वर्तमान में ऑपरेशनल ड्यूटी पर तैनात हैं. ऐसे में स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के बारे में फैलाई जा रही अफवाह पूरी तरह से झूठी है.

सोशल मीडिया पर फैले भ्रामक खबरें से बचें

दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक खबरें (Fake News) और वीडियो चलाए जाते हैं, ताकि भारतीय सेना और जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा सके. यही वजह है कि इस बार भी वायुसेना की महिला पायलट के बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं.

पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच करें और अफवाह फैलाने वालों के झांसे में न आएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).