देश

Chattisgarh Accident Video: शराब के नशे में कारचालक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, छत्तीसगढ़ के बालोद का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कुछ दिनों में ड्रंक एंड ड्राइव और हिट एंड रन की कई घटनाएं सामने आई है. जिसमें कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. ऐसा ही एक वीडियो अब छत्तीसगढ़ से सामने आया है.

Chattisgarh Accident Video: शराब के नशे में कारचालक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, छत्तीसगढ़ के बालोद का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Credit - ( Twitter -X )

Chattisgarh Accident Video: कुछ दिनों में ड्रंक एंड ड्राइव और हिट एंड रन की कई घटनाएं सामने आई है. जिसमें कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. ऐसा ही एक वीडियो अब छत्तीसगढ़ से सामने आया है. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बालोद के गंजपारा में एक शराबी कारचालक ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी.

जिसके कारण ये युवती स्कूटी समेत कई दूर जाकर गिरी. चालक शराब के नशे में था, ऐसा बताया जा रहा है. लोगों ने युवती को हॉस्पिटल में एडमिट कराया. जानकारी के मुताबिक़ कारचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अब सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये भी पढ़े :Viral Video: सड़कों पर गड्डों से निकलते हुए पलटी हुआ ट्रक, गुजरात के दमन का वीडियो वायरल

देखें वीडियो :

वीडियो में आप देख सकते है की एक स्कूटी पर एक युवती सड़क से जा रही है और बारिश हो रही होती है, इस दौरान दूसरी तरफ से आनेवाले कारचालक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, इस टक्कर के बाद स्कूटी सवार लड़की भी कई दूर तक गाड़ी के साथ जाकर गिरी. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी जमकर नाराजगी दिखाई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @parmoddhukiya नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).