वायरल

Dog Viral Video: इस कुत्ते ने मिनटों में खोद डाली सिंचाई वाली नहर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

कुत्ते दुनिया के सबसे वफादार और समझदार जानवर माने जाते हैं. कभी कभी कुत्ते कुछ ऐसा कर जाते हैं. जो इंसानों को करने में काफी वक्त लग जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने देखते ही देखते मिनटों में पूरी नहर खोद डाली.

Dog Viral Video: इस कुत्ते ने मिनटों में खोद डाली सिंचाई वाली नहर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सिंचाई की नाहर खोदता कुत्ता (Photo Credits: Twitter)

कुत्ते दुनिया के सबसे वफादार और समझदार जानवर माने जाते हैं. कभी कभी कुत्ते कुछ ऐसा कर जाते हैं. जो इंसानों को करने में काफी वक्त लग जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने देखते ही देखते मिनटों में पूरी नहर खोद डाली. 45 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काले रंग का कुत्ता किस उत्साह से नहर खोदता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि ये काम करने में कुत्ते को काफी मजा आ रहा है, ये काम वो कूद कूद कर करता हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस कुत्ते की स्मार्टनेस देख  लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो को 'ह्यूमर एंड एनिमल्स’ नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा Irrigation dog...इस वीडियो को 25 मार्च को शेयर किया गया था, तबसे इसे 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Blind Puppy को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करते हुए डॉग का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो:

वीडियो में कुत्ते ने जो काम मिनटों में कर दिखाया है, उसे इंसानों को करने में कई घंटे लग जाते. इसलिए कुत्तों को दुनिया का सबसे स्मार्ट और वफादार जानवर माना जाता है. इससे पहले भी कुत्तों के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. जहां वे अपनी स्मार्टनेस से कारनामें करते हुए दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).