वायरल

Blind Puppy को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करते हुए डॉग का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे कई वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं जो हमें भावुक कर जाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक डॉग और ब्लाइंड पप्पी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉग ब्लाइंड पप्पी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद कर रहा है. इस वीडियो को द फील गुड पेज नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

Blind Puppy को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करते हुए डॉग का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Watch Viral Video)
अंधे पप्पी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करता डॉग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मानवता की मिसाल पेश करने वाली कई खबरें हमें सुनने या देखने को मिल जाती हैं. खासकर, सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में ऐसे कई वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं जो हमें भावुक (Emotional) कर जाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक डॉग (Dog) और ब्लाइंड पप्पी (Blind Puppy) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉग ब्लाइंड पप्पी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद कर रहा है. इस वीडियो को 'द फील गुड पेज' (The Feel Good Page) नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, लेकिन मूल रूप से इस वीडियो को टिकटॉक (TikTok) पर @courgargurlie द्वारा पोस्ट किया था. ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

करीब 31 सेकेंड के इस टिकटॉक वीडियो को ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद 346.8k से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2.5k लाइक्स और 363 रिट्वीट मिल चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने लिखा है- इस तरह का प्यार एक अनमोल उपहार है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सबसे प्यारी चीज है, जिसे मैंने आज इंटरनेट पर देखा है. यह भी पढ़ें: Leopard Attack on Dog: कुत्ते का शिकार करने के लिए तेंदुए ने लगाई ऊंची छलांग, देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो में एक कुत्ता ब्लाइंड पप्पी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करता है. वह एक कदम नीचे जाता है, फिर नन्हे डॉगी को नीचे उतरने में मदद करता है. सीढ़ियों से नीचे उतरते समय ब्लाइंड पप्पी नीचे न गिर जाए इसका ख्याल रखते हुए वह उसकी मदद कर रहा है. इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और मानवता की मिसाल पेश करने वाले इस वीडियो को देख भावुक भी हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).