Fact Check: सोशल मीडिया पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का एक AI जनरेटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान पर अटैक के लिए माफी मांगते हुए दिखाया गया है. लेकिन अब साफ हो गया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है. सरकारी सूत्रों और फैक्ट चेक एजेंसियों ने पुष्टि की है कि यह वीडियो एडिट किया गया है और इसमें दिखाई गई बातें पूरी तरह झूठी हैं. जनता से अपील की गई है कि वे ऐसे भ्रामक और फेक वीडियो पर यकीन न करें और किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें.
फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
AI की मदद से अफवाह फैलाने की कोशिश
#PIBFactCheck | फर्जी AI वीडियो अलर्ट🚨!
विदेश मंत्री @DrSJaishankar का माफी मांगने वाला एक फर्जी वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। ⚠️
सतर्क रहें। गलत सूचना के झांसे में न आएं !#IndiaFightsPropaganda @MIB_India@DDNewslive @airnewsalerts @MEAIndia @CBC_MIB@PIB_India pic.twitter.com/IyeeN9cLdj
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 10, 2025













QuickLY