Monitor Lizard On 3rd Floor Video: लखनऊ में बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर पहुंची मॉनिटर लिजर्ड, लोगों में दहशत, वीडियो हुआ वायरल
(Photo : X)

लखनऊ के विभूतिखण्ड में एक विशालकाय छिपकली का अचानक आ जाना, लोगों में दहशत पैदा कर रहा है. खबर है कि मॉनिटर लिजर्ड विकलप खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी अपार्टमेंट के दूसरे तल तक पहुंच गई. इसके बाद वो यश हाइट्स टॉवर के तीसरे तल पर पहुंच गई, जो मल्हौर पुलिस चौकी के पास स्थित है.

लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में मॉनिटर लिजर्ड के प्रवेश से हड़कंप मच गया. ऐसा माना जा रहा है कि मॉनिटर लिजर्ड गोमती नदी से आकर अपार्टमेंट के पास पहुंच गई. इस घटना के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी है. लोग सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिससे इस घटना को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है.