देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. कोरोना के इस खतरनाक स्पीड से हर कोई दहशत में है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कोरोना और लॉकडाउन को लेकर कई फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कई फर्जी वीडियो, स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. ये स्क्रीनशॉट एडिटेड है, कृपया इन पर भरोसा न करें.
PIB फैक्ट चेक ने ऐसे ही कुछ स्क्रीनशॉट को शेयर किया है. PIB ने लिखा, 'YouTube पर कई वीडियो COVID 19 की तीसरी लहर और संभावित लॉकडाउन से संबंधित झूठे दावे कर रहे हैं." ये वीडियो भ्रामक हैं. ऐसे किसी भी वीडियो या भ्रामक स्क्रीनशॉट को शेयर न करें.
#YouTube पर कई वीडियो #COVID19 की तीसरी लहर और संभावित लॉकडाउन से संबंधित झूठे दावे कर रहे हैं#PIBFactCheck:
▶️ ये वीडियो भ्रामक हैं।
▶️ ऐसे किसी भी वीडियो या भ्रामक स्क्रीनशॉट को शेयर न करें। pic.twitter.com/dh4T7cLmo8— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 10, 2022











QuickLY