गुजरात: अमरेली के गौशाला में घुसा शेर, गायों की जान बचाने के लिए भिड़ गया ये शख्स, देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गायों की जान बचाने के लिए शेर से भिड़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो अमरेली जिले के खांभा में स्थित एक गौशाला का है जहां एक शेर ने 15 फीट ऊंची दीवार को लांघकर गाय और बछड़ों पर हमला कर दिया.

अमरेली के गौशाला में घुसा शेर (Photo Credits: Twitter)

गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गायों (Cows) की जान बचाने के लिए शेर (Lion) से भिड़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो अमरेली जिले के खांभा में स्थित एक गौशाला का है जहां एक शेर ने 15 फीट ऊंची दीवार को लांघकर गाय और बछड़ों पर हमला कर दिया. शेर को देखकर गाय और बछड़ों में खलबली मच गई और वे सभी जान बचा कर भागने लगे. हालांकि शेर ने एक बछड़े को अपने जबड़ों में दबा लिया था लेकिन गौशाला के संचालक ने अपने साहस का परिचय दिया और शेर से भिड़ गया.

दरअसल, संचालक ने शेर को किसी भारी-भरकम चीज से डराकर भगा दिया जिससे बछड़े की जान बच गई. बताया जा रहा है कि यह घटना 10 जून की है. कुछ दिनों पहले भी अमरेली शहर के अंदर दो शेरों के घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह भी पढ़ें- गुजरात: गिर के जंगल में ट्रेन से कटकर 3 शेरों की मौत

देखें वीडियो-

उस वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि दो एशियाई शेर देर रात को अमरेली शहर के किसी मोहल्‍ले में घूम रहे हैं. इस वीडियो को गुजरात राज्‍य फुटबॉल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष धनराज नथवानी ने शेयर किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड