Alien Found Dead in Bolivia? हुआरिना गांव में यूएफओ देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खोजा 'मिस्ट्री क्रिएचर' का शव, बाद में रहस्यमय ढंग से हुआ 'गायब' (देखें वीडियो)
एलियन की लाश (Photo: Twitter)

मुंबई, 04 अप्रैल: बोलिविया के ला पाज़ (Bolivia’s La Paz) क्षेत्र के छोटे से शहर हुआरिना (Huarina) में, कथित तौर पर स्थानीय लोगों द्वारा एक एलियन के लाश की खोज की गई, हालांकि इसका शरीर देखे जाने के बाद खुद ही गायब हो गया है. दक्षिण अमेरिकी शहर के निवासियों ने अजीब, काले रंग की, एलियन जैसी दिखने वाली लाश को जमीन पर मृत पड़े हुए तस्वीरों और वीडियो में कैद किया. हुआरिना के छोटे से शहर की आबादी 1,300 है, और आखिरी बार इसकी गणना 2001 में की गई थी.

देखें पोस्ट:

देखें वीडियो: