World Earth Day 2025: कब और कैसे शुरू हुआ 'पृथ्वी बचाओ अभियान'? जानें इसका रोचक इतिहास एवं सेलिब्रेशन आदि के बारे में!
दुनिया के हर छोर पर वृक्षों की निरंतर कटाई और प्रदूषणों से पर्यावरण की स्थिति बद-से-बदतर होती जा रही है. इस पर नियंत्रण के लिए हर वर्ष 22 जुलाई को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन तथा पृथ्वी की प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है.
दुनिया के हर छोर पर वृक्षों की निरंतर कटाई और प्रदूषणों से पर्यावरण की स्थिति बद-से-बदतर होती जा रही है. इस पर नियंत्रण के लिए हर वर्ष 22 जुलाई को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन तथा पृथ्वी की प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है. इस दिवस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष एक अरब से ज्यादा लोग विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन हर मानव का कर्तव्य है कि वह कूड़े-करकट की सफाई, वनों की कटाई और प्रदूषण के विभिन्न स्त्रोतों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करे. आइये जाने इसके महत्व, इतिहास एवं इस दिवस के सेलिब्रेशन के बारे में...
ऐसे पड़ी नींव पृथ्वी बचाओ अभियान की
विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार 1970 में अमेरिका के कॉलेज परिसरों में मनाया गया था. सांता बारबरा में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव के कुछ महीने बाद पर्यावरण को लेकर आंदोलन हुए. इस आंदोलन ने 192 से ज्यादा देशों में एक अरब से ज़्यादा लोगों को संगठित किया. 2016 में संयुक्त राष्ट्र ने पेरिस समझौते के लिए 22 अप्रैल की तारीख चुनी थी. उस वर्ष 22 अप्रैल को 196 देशों के नेता वैश्विक तापमान वृद्धि के खिलाफ कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि को अपनाने के लिए एक साथ आए थे. इस वर्ष करीब 2 करोड़ अमेरिकियों के साथ गेलॉर्ड ने जल प्रदूषण, तेल के स्त्राव, जंगल में लगने वाली आग और वायु प्रदूषण जैसे संकटों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया. इसके बाद से ही हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है. इसकी मुख्य वजहें निम्न बिंदुओं से समझा जा सकता है.
* पर्यावरण से उत्पन्न संभावित खतरों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना.
* पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन देने के साथ समर्थन हासिल करना.
* वनों की कटाई, शहरी क्षेत्रों के बढ़ते दायरे, असंतुलित जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से लोगों को आगाह करना इत्यादि
* लोगों को अपने ग्रह की सुरक्षा के लिए एक-दूसरे से सीखने और शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करना.
* लोगों को पृथ्वी और उससे होने वाले लाभों को समझने के लिए प्रोत्साहित करना
ऐसे करें पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट
* विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक वृक्ष बोएं.
* प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण कम करने के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें.
* जल एवं बिजली का दुरुपयोग नहीं करें.
* साइकिल अथवा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें.
* पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें.
* जंगल एवं जंगली पशु-पक्षियों का दायित्व उठाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

