धर्म

राशिफल 2019: जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

साल 2019 में सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, वहीं अगर इन जातकों के करियर की बात करें तो इस साल इन्हें सुनहरे अवसर प्राप्त होगें.

राशिफल 2019: जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
सिंह राशिफल (Photo Credit: File Photo)

सिंह राशिफल 2019: साल 2019 में सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, वहीं अगर इन जातकों के करियर की बात करें तो इस साल इन्हें सुनहरे अवसर प्राप्त होगें. राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष बढ़िया रहेगा. हालांकि उन्हें अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए सही दिशा में काम करना होगा.

2019 में ऐसा रहेगा सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन:

राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. साल की शुरुआत में परिजनों के बीच रिश्ते मधुर रहेंगे. जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. अपनी संतान की ओर आपको ध्यान देना होगा. यदि कोई बात बिगड़ जाए तो उस समय अपने ग़ुस्से पर काबू रखें और परिजनों से बहस न करें. साल के मध्य में दोस्तों के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है. परंतु शीघ्र ये मतभेद दूर होंगे. आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों में किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. अपने जीवनसाथी और बच्चों की ख़ुशियों के लिए आप अपना समय और पैसा ख़र्च करने की परवाह नहीं करेंगे. घर पर माता-पिता एवं भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे.

यह भी पढ़ें- राशिफल 2019: जानें मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

2019 में ऐसा रहेगा सिंह राशि वालों का करियर:

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार साल की शुरुआत में आपका साहस और आत्मबल बढ़ेगा. आपको प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और साल की प्रथम तिमाही में आप विदेश यात्राओं पर जा सकते हैं. यह अवधि आपको सुनहरे अवसर देगी. आप अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों से मिलेंगे जिनका अनुभव और ज्ञान हमेशा आपके काम आएगा. साल के मध्य में आप विदेश यात्राएं कर सकते हैं. यदि जातक जर्नलिज्म, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या अन्य तकनीकि फील्ड अथवा सार्वजनिक क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम साबित हो सकता है. इस समय आपको इच्छानुसार स्थानांतरण मिल सकता है. अपनी स्किल को बढ़ाने के लिए आप सेमिनार, कॉन्फ्रेंस या वर्क शॉप में हिस्सा लेंगे.

2019 में ऐसा रहेगा सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य:

राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष बढ़िया रहेगा. हालांकि उन्हें अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने की दिशा में भी काम करना होगा. यदि आप इस वर्ष अपनी अतिरिक्त कैलोरी को घटना चाहते हैं तो वार्षिक राशिफल 2019 आपके लिए बहुत ही कारगर हो सकता है. इस वर्ष अधिकांश समय आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य दिखाई देंगे. हालांकि आपको अपनी खाने-पीने की आदतों पर अधिक ध्यान देना होगा. एक अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना ज़रुरी है. जैसे कि आपको सही टाइम पर खाएं, रात को जल्दी सोएं और प्रातः जल्दी उठकर योग-एक्सरसाइज करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).