रिलेशनशिप

सेक्स को दिलचस्प कैसे बनाएं? इन तरीकों से लॉकडाउन के दौरान अपने इंटीमेट रिलेशनशिप में लगाएं रोमांस का तड़का

क्वारेंटाइन के दौरान कई कपल्स सेक्स को मजेदार बनाने के तरीके तलाश ही ले रहे हैं. इसके साथ ही गूगल पर भी करीब 5,000 सर्च ऐसे हैं, जिनमें सवाल किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सेक्स को और अधिक रोचक कैसे बनाया जाए.

सेक्स को दिलचस्प कैसे बनाएं? इन तरीकों से लॉकडाउन के दौरान अपने इंटीमेट रिलेशनशिप में लगाएं रोमांस का तड़का
सेक्स को कैसे बनाएं दिलचस्प (Photo Credits: Pixabay)

दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप (Coronavirus Outbreak) तेजी से फैल रहा है और कई देशों ने इसकी रोकथाम के लिए लॉकडाउन (Lockdown)  का रास्ता अपनाया है. कोविड-19 (COVID-19) के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में क्वारेंटाइन हैं. हालांकि क्वारेंटाइन का लोगों की सेक्स लाइफ (Sex Life) पर भी असर पड़ रहा है, जो लोग अपने पार्टनर के साथ क्वारेंटाइन हैं वो सेक्स का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन जो अपने पार्टनर से दूर हैं वो सेक्स के सुखद अहसास से महरूम हैं. हालांकि क्वारेंटाइन के दौरान कई कपल्स सेक्स (Sex) को मजेदार बनाने के तरीके भी तलाश रहे हैं. इसके साथ ही गूगल पर भी करीब 5,000 सर्च ऐसे हैं, जिनमें सवाल किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सेक्स को और अधिक रोचक (How to Make Sex More Interesting) कैसे बनाया जाए.

जी हां, लॉकडाउन के दौरान अपने सेक्स के अनुभव को मजेदार बनाने के तरीके को जानने के लिए लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. अगर आप अपने साथी के साथ क्वारेंटाइन हैं और आपके पास काम का अत्यधिक बोझ नहीं है तो यह पार्टनर के साथ अपने सेक्सुअल रिलेशनशिप को अधिक मजेदार बनाने का सबसे बेहतरीन समय है, लेकिन जो लोग अकेले हैं वो भी सेक्स को मजेदार बनाने के तरीके खोज रहे हैं. हालांकि यह भी पता चला है कि पिछले कुछ हफ्तों में सेक्स टॉय की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है. चलिए जानते हैं कैसे आप लॉकडाउन के दौरान पार्टनर के साथ इंटीमेट रिश्ते में रोमांस का तड़का लगा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Masturbation Meditation: मास्टरबेशन मेडिटेशन क्या है? जानें इस अभ्यास से होने वाले फायदे

सेक्स के ज्यादा दिलचस्प कैसे बनाएं?

1- अलग-अलग सेक्स टॉय ट्राई करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. मार्केट में ऐसे कई कपल्स सेक्स टॉय उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल आप सेक्स को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कर सकते हैं.

2- आप नए-नए सेक्स पोजीशन ट्राई कर सकते हैं, कामसूत्र से प्रेरित कई ऐसे सेक्स पोजीशन हैं, जिन्हें आप सेक्स को मजेदार बनाने के लिए पार्टनर के साथ आजमा सकते हैं.

3- सेक्स को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए आप पार्टनर के साथ पोर्न फिल्म देख सकते हैं और उसके जरिए एक-दूसरे का मूड सेट कर सकते हैं.

4- शावर सेक्स की कोशिश करें. दरअसल, रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच सुबह के शावर सेक्स के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान आप इसे पार्टनर के साथ ट्राई कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Coconut Oil As Lube: सेक्स के दौरान ल्यूब्रिकेशन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना है कितना सुरक्षित?

5- सेक्स को मजेदार बनाना है तो अपने साथी के साथ ओरल सेक्स और फोरप्ले को एन्जॉय करना न भूलें, क्योंकि इससे सेक्स के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से उत्तेजना मिलती है.

बहरहाल, लॉकडाउन के दौरान पार्टनर के साथ सेक्स को मजेदार बनाने के चक्कर में डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित हाइजीन के दिशा-निर्देशों का पालन करना न भूलें. सेक्स के दौरान साफ-सफाई का उचित ख्याल रखें और क्वारेंटाइन समय का पार्टनर के साथ पूरा लाभ उठाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).