राशिफल 25 जनवरी: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
राशिफल (Photo Credit: File Photo)

25 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - हरा

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ दान - गाय को रोटी खिलाएं.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - सफेद

मिथुन- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -5

शुभ रंग - पर्पल

कर्क- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - नीला

सिंह- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - नारंगी

कन्या- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक -2

शुभ रंग -ग्रे

तुला- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - आसमानी

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - केसरिया

धनु- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - गुलाबी

मकर- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक -8

शुभ रंग - पीला

कुंभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - सफेद

मीन- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - हरा