लाइफस्टाइल

राशिफल 21 जनवरी: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

21 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल

राशिफल 21 जनवरी: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 2019 (Photo Credit-PTI)

21 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें।

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - आसमानी

वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - पीला

मिथुन-आज के दिन आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -2

शुभ रंग - गुलाबी

कर्क- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - नीला

सिंह-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - बैगनी

कन्या-आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक -1

शुभ रंग - हरा

तुला-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें। किसी से ना उलझे।

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - नारंगी

वृश्चिक-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग -पीला

धनु- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करे.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - क्रीम

मकर-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक -4

शुभ रंग - ग्रे

कुंभ- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - नीला

मीन-आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - सफेद

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).